अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार..

 

 

27 जुलाई 2021| पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय दुर्ग के मार्गदर्शन में थाना धमधा पुलिस के द्वारा गुम बालक/बालिकाओं के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के तहत धमधा थाना प्रभारी निरीक्षक बिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना धमधा के गुम इंसान क्रमांक 15/2021 तथा अपराध क्रमांक 106/ 2021 धारा 363, भादवि की अपहृता को पता तलाश हेतु धमधा पुलिस टीम उप निरीक्षक जगदीश मंडावी, सर्जने नागेन्द्र छोर, आर. दिनेश डहरिया एवं महिला आर आरती यादव को हैदराबाद रवाना किया गया था।

जहां एक हफ्ते तक लगातार हैदराबाद एवं सिकंदराबाद के 20 जगहों पर पता तलाश हेतु छापा मारा गया तब जाकर पीड़िता को सपत्ती निर्माणाधिन काम्पलेक्स थाना वापरली जिला हैदराबाद (तेलंगाना) से बरामद किया गया एवं संदेही आरोपी ताराचंद साहू को थाना धमधा जिला दुर्ग छ.ग. लाया गया। अपहृता को अपहृता के परिजन (पिता) को सुपुर्वनामा पर दिया गया। अपहृता से महिला अधिकारी द्वारा पूछताछ कर प्रकरण में धारा 366, 376(2)(n) भादवि एवं 4, 5(ट), 6 पाक्सो एक्ट जोड़ा गया तथा आरोपी ताराचंद साहू पिता दुष्यंत साडू उम्र 21 साल तमेरपारा चमचा थाना धमधा जिला दुर्गा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button