अपना जिलारायपुर जिलास्वास्थ्य
राजधानी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में हुआ बड़ा हादसा ,हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द…


27 जुलाई 2021| रायपुर | कलेक्टर सौरभ कुमार ने हॉस्पिटल का लायसेंस रद्द करने का आदेश जारी किया है. दरअसल, कोरोना काल के बीच 17 अप्रैल को राजधानी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा हुआ था. अस्पताल में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी. इस आगजनी में 7 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी. अस्पताल को 2 मंजिल तक ही संचालित करने की अनुमति मिली थी. प्रबंधक तीसरी मंजिल में भी अस्पताल संचालित कर रहा था. अस्पताल प्रबंधन द्वारा अग्निशमन संबंधी सुरक्षा प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत नहीं किया गया |



