कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई:फूड इंस्पेक्टर के चाचा के घर से 34 बोरा सरकारी चावल जब्त

जिले के कोयलीबेड़ा में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर के ग्राम पीवी 14 निवासी चाचा के घर से पुलिस तथा प्रशासन के दल ने छापामार 34 बोरा राशन दुकान का सरकारी चावल जब्त किया। मामले में चावल तो जब्त किया गया लेकिन अब तक जिसके घर से चावल बरामद हुआ उसका बयान दर्ज नहीं किया गया है। इससे मामले को दबाने प्रयास किए जाने की संभावना को बल मिल रहा है।

पुलिस को सूचना मिली थी की ग्राम पीवी 14 में रंजीत विश्वास के घर भारी मात्रा में राशन का चावल रखा हुआ है। पुलिस प्रशासन के दल ने घर में छापा मारा जहां 10 बोरी सील पैक राशन दुकान चावल के अलावा चार बोरी चावल जिसका ऊपर से मुंह बंधा था तथा 20 बोरी चावल प्लास्टिक बोरे में चुंगडी में मिला। इतनी मात्रा में राशन चावल का घर से मिलना कई संदेहों को जन्म दे रहा है। रात 9 बजे हुई कार्यवाही में आरोपी का बयान अभी नहीं लिया गया है।

केवल चावल जब्त किया गया है। विदित हो की जिसके घर से राशन दुकान का चावल मिला है उसका भतीजा कोयलीबेड़ा विकासखंड में ही फूड इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थ है। इससे संभावना है की फूड इंस्पेक्टर ने अपने प्रभाव का दुरूपयोग करते राशन दुकानों का चावल कालाबाजारी करने अपने चाचा के घर डंप कराया था। इस संबंध में तहसीलदार पखांजूर शशीशेखर मिश्रा ने कहा वे आज बिलासपुर हाईकोर्ट में होने के कारण मामले की जांच शुरू नहीं कर पाऐ हैं। मामले की पूरी और निष्पक्ष जांच होगी।

Related Articles

Back to top button