अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषबलौदाबाजार ज़िलाशिक्षा एवं नौकरी

कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल हुई शुरू स्कूल में लौटी रौनक |

26 july 2021 | बलौदाबाजार जिले के बंद स्कूल में आज से रौनक लौट आई। बच्चे स्कूल पहुंचकर बेहद खुश नजर आए। कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू किया गया । वहीं कलेक्टर एवं जिला शिक्षाधिकारी के निर्देशानुसार एक क्लास में 20 बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बिठाकर पढ़ाई कराई जा रही है, वहीं कक्षा में प्रवेश के पहले सेनेटाईजर लगाकर बच्चों को कक्षा में प्रवेश दिया गया ।
स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य के एस तिवारी ने बताया कि कक्षा 6 वीं से 10वीं तक के बच्चों को स्कूल बुलाया गया है, जिसमे पालकों की सहमति भी ली गई है, तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है ।

Related Articles

Back to top button