चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा ,केटरिंग कार्य के लिए आकर घरो में करते थे चोरी

25 जुलाई 2021। भिलाई । एस पी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय कुमार ध्रुव व नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) विश्वास चन्द्राकर के मार्गदर्शन पर प्रार्थी भूपेन्द्र कुमार वर्मा पिता जगदीश राम वर्मा उम्र 39 साल निवासी कैलाश नगर एकता चौक भिलाई ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 17 जुलाई 2021 को रात्रि में प्रार्थी अपने परिवार के साथ राजनांदगांव गया था उसी दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा घर का ताला तोड़कर घर अंदर रखे सोने चांदी का जेवरात को चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध धारा कायम कर विवेचना में लिया गया। 24 जुलाई 2021 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में हाउसिंग बोर्ड स्टेट बैंक के पास खडा है कि सूचना तस्दीक पर मौके पर हमराह स्टाफ पहुंच कर घेरा बंदी कर पकड़ा गया जो अपना नाम सौरभ चौधरी पिता दशरथ चौधरी उम्र 22 साल रांझी मस्ताना चौक थाना रांझी जिला जबलपुर (म. प्र.) बताया जिनको कड़ी पूछताछ पर बताया कि उनके द्वारा 17 जुलाई 2021 को प्रार्थी के घर कैलाश नगर में अपने साथी रोहित गौड उर्फ मयंक पिता सुनील गौड उम्र 24 साल रांझी मस्ताना चौक थाना रांझी जिला जबलपुर (म.प्र.) हाल मुकाम रायपुरा महादेव घाट रायपुर एवं रूढी सौरव के साथ चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी किये संपत्ति सोने चांदी का जेवरात कीमत 1,26,000 रुपये जप्त किया गया । आरोपी सौरभ चौधरी एवं रोहित गौड़ को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 296/21 457,380, 34 भादवि धारा के न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय दुर्ग भेजा गया है। प्रकरण के एक आरोपी रूढी सौरव फरार हैं।



