कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

विरोध:भाजयुमो ने उद्योग मंत्री लखमा का पुतला फूंका

भाजयुमो ने राज्य सरकार के उद्योग मंत्री कवास लखमा द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी पर किए गए टिप्पणी को लेकर शनिवार को कड़ा विरोध जताया। इसके साथ उन्होंने अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ नया बस स्टैंड के सामने मुख्य मार्ग पर मंत्री लखमा का पुतला भी फूंका।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कवास लखमा द्वारा मर्यादा को लांघते हुए पहले भी कई बार अमर्यादित टिप्पणी की गई है। इस बार एक महिला के प्रति कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ मंत्री कवास लखमा द्वारा अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर महिलाओं के प्रति अपने आचरण और सोच का परिचय उन्होंने दिया है। ऐसे सोच की युवा मोर्चा कड़ी भर्त्सना करता है और सलाह देता है कि कांग्रेस अपने मंत्रियों को आचरण में सुधार के लिए सीख दें।

प्रदर्शन में युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री टेकेश्वरी जैन, सह मीडिया प्रभारी भूपेंद्र नाग, जिला युवा मोर्चा महामंत्री अंशु शुक्ला, संजू गोपाल साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक परते, मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी, महामंत्री अरुण कौशिक, गिरधर यादव, युवा मोर्चा मंत्री उत्तम यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष घने द्र ठाकुर, नीलू तिवारी, दिनेश रजक, संजय सिन्हा, पीयूष वलेचा, पोशाक कौशिक, भूपेंद्र धुर्वे, मोनू यादव, बलराम यादव, सोम सारथी, विकास, रोशन भंडारी, योगेश राजपूत, नवनीश रजक, धर्मेंद्र रजक आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button