अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

शातिर चोर पुलिस के गिरफ्त में ,चोरी के दो मोटर सायकल बरामद ..

24 जुलाई 2021। एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन पर शहर के सभी थाना / चौकी प्रभारी को सम्पत्ति संबंधि अपराधो पर त्वरित निराकरण करने एवं चोरो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन पर खुर्सीपार पुलिस द्वारा लगातार ऐसे चोर, गुण्डा बदमाश पर सतत निगरानी रखी हुई है। 24 जुलाई 2021 को सूचना मिली कि दुर्गा मंदिर जोन 02 खुर्सीपार मे प्रदुम महाराणा नाम का व्यक्ति नीला काला रंग का पैशन प्रो मोटर सायकल मे घुम घुम कर मोटर सायकल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा हैं। कि सूचना पर तत्काल खुर्सीपार पुलिस मौके पर जाकर घेराबंदी कर उस व्यक्ति को पकड़ा जिसे कडाई से पूछताछ करने पर अपना नाम प्रदुम महाराणा पिता कृष्णा महाराणा उम्र 22 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर के पास वार्ड 35 खुर्सीपार का रहने वाला बताया तथा उक्त मोटर सायकल पैशन प्रो को रायपुर से चोरी करना स्वीकार करते हुए अन्य एक काला रंग का स्पेन्डर मोटर सायकल अपने पास रखना स्वीकार किये दोनो मोटर सायकल जुमला कीमत 75,000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी द्वारा किये गये कृत्य पर धारा 41 ( 1+4 ) जॉफौ / 379 भादवि के तहत कार्यवाही की गई। खुर्सीपार पुलिस द्वारा माह मे 05 नग मोटर सायकल 02 नग स्कुटी जप्त किया गया हैं।

Related Articles

Back to top button