छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिलास्थानीय समाचार

महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी..

रायपुर। राजधानी के उरला स्थित राजेंद्र नगर इलाके में एक महिला ने आज फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं महिला की खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ कर रही है. मामला उरला थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र नगर की रहने वाली महिला ज्योति देवी (30) ने सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मृत महिला का पति मंतूराम निजी कंपनी में काम करता है. जो आज सुबह अपने दफ्तर के लिए घर से निकला था, और पति के जाते ही महिला ने बंद कमरे में फांसी लगाकर मौत को लगे लगा लिया. महिला के ही घर पर किराए से रह रहे लोगों ने पुलिस को खुदकुशी की सूचना दी. पुलिस को मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. इसीलिए मौत का कारण अब-तक अज्ञात है.

Related Articles

Back to top button