अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

थाना भट्टी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए हत्या का आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार ,कर्ज चुकाने से बचने के लिए बना हत्यारा


भिलाई / 20 जुलाई 2021 को थाना छावनी में श्रृषभ पिता जगतराम निवासी मदर टेरेसा नगर छावनी के द्वारा अपने पिता जगत राम उम्र 55 साल के गुमशुदगी की रिपोर्ट पर से थाना छावनी में गुम इंसान दर्ज किया गया था। प्रार्थी के अनुसार उसके पिता गुमशुदा जगत राम उके बीएसपी कर्मचारी थे। 19 जुलाई 2021 को जनरल शिफ्ट ड्यूटी आए थे। ड्यूटी के बाद से घर नहीं पहुंचने की सूचना पर थाना छावनी के गुमशुदगी रिपोर्ट पर से गुमशुदा पता तलाश लिया गया इस दौरान गुमशुदा की गाड़ी 20 जुलाई 2021 को बीएसपी प्लांट एसएमएस 02 के पास खड़ी मिली आस पास पता तलाश किया गया पता नहीं चला । 21 जुलाई 2021 को पुनः गुमशुदा की बीएसपी प्लांट के एसएमएस 02 के आस पास पता तलाश करने के दौरान सूचना मिली की एसएमएस 02 सीसीएस में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर सूचनाकर्ता बीएसपी कर्मचारी हरिप्रसाद यादव द्वारा बताया गया कि मशीन नंबर 06, सिगमेंट प्लांट 1-2 के पास एसएमएस 2 सीसीएस 6.5 मीटर कास्टर 6 ग्रीस स्टेशन बीएसपी प्लांट में बंद दरवाजे के अंदर अज्ञात व्यक्ति का शव प्लेट फार्म पर फुला हुआ चमड़ी फफोले निकले जैसा काला रंग सा हालत में मिला है। मौके पर बिना नंबरी मर्ग इंटीमेशन लिया जाकर शव पंचनामा कार्यवाही लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक एवम वरि. वैज्ञानिक अधिकारी एफएसएल युनिट मोहन पटेल घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया गया। मामला संदेहास्पद प्रतीत हुआ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल मामले की हर पहलुओं की गंभीरता एवं सूक्ष्मता से जांच कर मामले को सुल्झाने का निर्देश दिया गया। तत्काल घटना स्थल पर डाॅग स्क्वाड के द्वारा मुआयना करवाया गया एफएसएल प्रभारी श्री पटेल के द्वारा बारिकी से शव का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा कर पीएम हेतु रवाना किया गया। मृतक के शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी द्वारा मृतक को किसी औजार से मारकर हत्या कर मृतक के शव को साक्ष्य मिटाने के लिए दरवाजा के अंदर छुपाकर साक्ष्य को मिटाने का प्रयास किया जाना पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना भट्टी में अपराध क्र. 127/2021 धारा 302,201 भादवी कायम कर प्रकरण की सूक्ष्मता से जांच की गई ।

अपराध विवेचना के दौरान मृतक जगत राम के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई बीएसपी मृतक के सहकर्मियों एवं अधिकारियों से घटना के दिनांक को प्लांट आने जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा आने जाने वाले स्थान के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए गए तथा मृतक के परिजनों से मृतक के दिनचर्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पता साजी के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा मृतक जगत राम को आर व्यंकटेश्वर राव के साथ करीबन 5.30 बजे शाम को अंतिम बार देखा गया था। इस संबंध में मृतक के पुत्र के द्वारा व्यंकटेश्वर राव से मिलने जाना बताकर घर से निकलना अपने कथन में बताया था चूंकि व्यंकटेश्वर राव की ड्यूटी रात्रि के समय थी शाम 5.30 बजे मृतक के साथ अंतिम बार देखे जाने से संदेह के दायरे में आने पर तत्काल विशेष टीम द्वारा संदेही को हिरासत में लिया जाकर कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर संदेही के द्वारा मृतक से विगत 07 वर्षों से एसएमएस 01 में साथ काम करना तथा घटना के दिन लगभग 5.30 बजे मृतक के साथ में होना तथा बाद में मृतक को वापस चले जाना बताया मृतक से मिलने के कारणों के संबंध में पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा। पुनः कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा मृतक से डेढ़ लाख रूपये कर्जा लेना व कर्जा वापस न देना पड़े इसलिए उसको सोना देने के बहाने घटना स्थल मशीन नंबर 06, सिगमेंट प्लांट 1-2 के पास एसएमएस 2 सीसीएस 6.5 मीटर कास्टर 6 ग्रीस स्टेशन बीएसपी प्लांट में बुलाकर आने पर धोखे से अपने पास रखे लोहे के राड से मृतक के सिर पर वार कर चोंट पहुंचाकर हत्या करना तथा मृतक के शव को डिस्पोज करने के लिए वहां पर एक बंकर में शव को डालकर बाहर से बंद कर देना बताया तथा घटना के बाद संदेही मृतक जगत राम को खोजबीन करने का नाटक करता रहा जिससे पुलिस को उस पर संदेह न हो। आरोपी व्यंकटेश्वर राव के निशानदेही पर मृतक के शरीर में पहने हुए सोने की अंगूठी, चैन व हत्या में प्रयुक्त आलाजरब बरामद किया गया। आरोपी व्यंकटेश्वर राव तथा अपने कर्तव्य स्थल में राड से मारकर हत्या कर देने की बात कबूल करने पर अपराध में अपराधि को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button