पीपी 54 का मामला:प्रेमी जोड़े ने विवाह के 7 महीने बाद फांसी लगाकर दे दी जान

गोंडाहूर थानांतर्गत ग्राम पीवी 54 में सात माह पूर्व प्रेम प्रसंग के बाद शादी करने वाले पति पत्नी ने बीती रात फांसी लगा खुदकुशी कर ली। इसकी जानकारी घर वालों को तब लगी जब सुबह तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। खुदकुशी का कारण अज्ञात है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रख जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पीवी 54 आनंदनगर निवासी युवक रंजित मांझी 21 वर्ष का गांव की ही युवती माधुरी बाला 18 वर्ष पिता विजेन से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने सात माह पूर्व प्रेम विवाह किया था।
शादी के बाद दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है बीती रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। 22 जुलाई की रात भोजन के बाद दोनों अपने कमरे में सोने चले गए थे। 23 जुलाई की सुबह काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने उन्हें अवाज लगाई। अंदर से दरवाजा बंद था। जवाब नहीं आने पर दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों नायलोन की रस्सी में फांसी के फंदे में लटके हुए थे। थाना प्रभारी हरिशंकर ध्रुव ने बताया दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किन कारणों से मौत हुई है स्पष्ट हो जाएगा।



