अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलाब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

वैक्सीन की कमी ने रोकी टीकाकरण की रफ्तार, हुए सभी सेंटर बंद

 

22 जुलाई 2021 | जिले दुर्ग में कोरोना वैक्सीन का संकट फिर से गहरा गया है। कोरोना टीका की लगातार कमी के कारण कोरोना टीकाकरण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसमें अभी तत्काल सुधार की स्थिति नहीं बन पायी है | सभी जगह वैक्सीन खत्म होने के कारण एक बार फिर गुरुवार को जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटर बंद रहेंगे। और पिछले दो दिन से जिले को वैक्सीन की एक डोज भी न मिलने के वजह से हालात इतने खराब हो चुके है कि सरकारी हॉस्पिटल तक में वैक्सीन नहीं है। 21 दिनों में ऐसा चौथी बार हुआ है। वहीं स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी है।

जिले में टीकाकरण की रफ्तार पकड़ते ही ब्रेक लग जा रहा है। मंगलवार को दुर्ग और भिलाई सहित जिले केवल 20 सेंटरों में ही वैक्सीनेशन हो सका। इन सेंटरों में 4936 लोगों को टीके लगे। उसके बाद वैक्सीन का स्टॉक नहीं बचा है। इसलिए इन सेंटरों को भी बंद कर दिया गया है। वैक्सीन कब आएगा इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल पाई है। इसलिए लोगों को वैक्सीन आने का इंतजार करना पड़ेगा।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को सभी सेंटर बंद रहेंगे। वैक्सीन के आते ही हम एलॉट करते है, लेकिन मंगलवार और बुधवार को वैक्सीन नहीं मिली है। हमने डिमांड भेज दी है। स्टेट से वैक्सीन मिलते ही हम एलॉट कर देंगे, जिससे जल्द से जल्द वैक्सीनेशन शुरू कराया जा सके। उन्होंने बताया कि अब तक दुर्ग जिले में वैक्सीन के 8 लाख 16 हजार 561 डोज लगाए जा चुके हैं।  

फिलहाल जिले में कोरोना मरीजों के मिलने की दर स्थिर बनी हुई है। वहीं रिकवरी रेट भी बढ़ा है। अभी जिले में रिकवरी रेट 98 प्रतिशत है। अब तक जिले में कुल 96437 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 94,507  मरीज रिकवर हो गए हैं। और 1791 मरीज की मौत हो गई। जिले में अभी 139 एक्टिव केस मौजूद है। जिनका इलाज किया जा रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से भी छूट बढ़ा दी गई है। पूरा जिला अब अनलॉक है।

Related Articles

Back to top button