अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

उत्तम टाकिज से चोरी किये गये जेनरेटर बरामद,एक अपचारी बालक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

भिलाई 21 जुलाई 2021 /  पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक छावनी) विश्वास चन्द्राकर के मार्गदर्शन में चोरी के प्रकरणों में अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रयास कि जा रहा है। थाना छावनी क्षेत्र के उत्तम टाकिज के केयर टेकर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उत्तम टाकिज में लगे पुराने जेनरेटर के मशीनरी सामान कीमत 60,000 रूपये को 13 जुलाई 2021 के रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ले गये है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्र 406 / 21 धारा 457, 1380 भादवि कायम कर विवर्चना में लिया गया। दौरान विवेचना के जरिये मुखबिर की सूचना मिली कि बैरागी मोहल्ला का रहने वाला आरोपी राजेश बैरागी को संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपने साथी कृष्णा राजभर, रोहित राजपूत, मनीष सिन्हा एवं नाबालिग के साथ मिलकर 13 जुलाई 2021 की रात्रि में उत्त्म टाकिज में लगे पुराने जेनरेटर मशीन कीमत 60,000 रुपये को चोरी कर जेनरेटर वजनी होने के कारण जेनरेटर को उत्तम टाकिज के पीछे बाउण्ड्री झाड़ी में छिपाकर रखना बताये कि आरोपियों की निशानदेही पर प्रकरण में चोरी गये जेनरेटर को बरामद कर जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर 21 जुलाई 2021 को न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया जाता है।

Related Articles

Back to top button