अवैध रूप से गाजा की बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

20 जुलाई 2021 | एस पी प्रशांत अग्रवाल के द्वारा दुर्ग जिले में लगातार जुआ, सट्टा, शराब एवं नशीले पदार्थों पर कार्यवाही हेतु एवं गुंडा बदमाश पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू एवं एसडीओपी पाटन आकाश राव गिरिपुंजे के कुशल मार्गदर्शन के क्षेत्र में अवैध कार्यो में लिप्त लोगों पर लगातार कार्यवाही जारी है। एवं कार्यवाही हेतु पाटन थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी को निर्देशित किया गया इसी क्रम में आज दिनांक 20 जुलाई 2021 के प्रातः मुखबिर से सूचना मिली आरोपी जयप्रकाश साहू उर्फ लंबू पिता दरबारी राम उम्र 39 वर्ष ग्राम बठेना अपने घर के बाहर अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहा है जिस पर पाटन पुलिस द्वारा 20 जुलाई 2021 को मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी के कब्जे से दो थैला में 5 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी बाजार में कीमत करीब 94,000 रुपये लगभग है, जिसे आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया और आरोपी जयप्रकाश साहू उर्फ लंम्बू पिता दरबारी राम साहू उम्र 39 वर्ष निवासी बठेना के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ब) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया | इस कार्यवाही में एसडीओपी पाटन आकाश राव गिरिपुंजे के कुशल मार्गदर्शन में निरीक्षक शिवानंद तिवारी थाना प्रभारी पाटन के द्वारा कार्यवाही किया गया |



