कारोबारछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मब्रेकिंग न्यूज

बड़ी ख़बर : अंतरष्ट्रीय गांजा तस्कर हुए ग्रिप्तार 15 लाख 66 हजार की गांजा और बोलेरो पिकप जप्त..जानिए पूरा मामला

अवैध मादक पदार्थ गांजा 159.5 किलो ग्राम 1 क्विंटल 59.5 किलो ग्राम जप्त

मेरठ एवं उड़ीसा के अंतराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार। मेरठ से उड़ीसा बाई एरोप्लेन पहुचा था तस्कर।

गांजा तस्कर बोलेरो पिकप वाहन में पीछे डाला में लोहे का ढक्कन बनवाकर कर रहे थे गांजा तस्करी।

नसे के खिलाफ पुलिस चौकी दशरंगपुर की बडी कार्यवाही

मामला चौकी दसरंगपुर – थाना पिपरिया जिला कबीरधाम

19 जुलाई 2021

संपादक – बसंत नामदेव

विवेकानंद सिन्हा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा बॉडर पर अवैध शराब ,गाजा तस्कारो एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।वरिष्ठ अधिकारी द्वारा प्राप्त निर्देशों का पालन किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग कबीरधाम द्वारा जिला ईकाई का कबीरधाम के द्वारा क्राइम मीटिंग के माध्यम के समस्त थाना /चौकी प्रभरियो को अपराध नियंत्रण हेतू निर्देशित किया गया है ।इसी तारतम्य में वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त आदेशो की तामिली करते हुये निरीक्षक थाना प्रभारी के.के.वासनिक ओ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बृजेश सिन्हा द्वारा अपने सूचना तंत्र को सक्रीय करते हुऐ जरीये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की बेमेतरा की ओर से एक बोलेरो पिकप वाहन में गांजा का परिवहन किया जा रहा ।जिसपे चौकी दशरंगपुर पुलिस द्वारा तत्काल सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाते हुए सूचना की तस्दीक हेतु टीम रवाना कर चलित नाकेबंदी के माध्यम से चेकिंग किया जाने लगा ।मुखबीर के बताए हुलिया अनुसार बोलेरों पिकप वाहन को रूकवाकर घेराबन्दी करते हुए विधिसम्मत तलासी ली गई ।बोलेरों में एक व्यक्ति जो पिकप का चालक था अपना नाम विजय कुमार परिदा पिता छबीन्द्र परिदा उम्र 38 साल सा नाथापुर थाना धौर्य जिला खुर्दा उड़ीसा (2) मनीष कुमार पिता स्व किसन जाटव उम्र 21 साल सा अनूपनगर फाजलपुर मेराटकेंट थाना ककडे जिला मेरठ उ0प्र0 का होना बताया ।ओ बोलेरों पिकप वाहन की विधिसम्मत डाले की तलासी लेने पर कुल 36 पैकेट गांजा जो खाखी रंग की टेप से लिपटा था । जो 36 पैकेट गांजे का कुल वजन 159.5किलोग्राम (1 क्विंटल 59.5 किलो ग्राम ) पाया गया जप्त गांजे की कुल किमत 15 लाख 66 हजार रुपये का गांजा ,एक बोलेरो पिकप वाहन किमत 9 लाख रुपये जप्त किया गया ।आरोपी का पर्याप्त सबूत पाए जाने पर विधिवत कानूनी प्रकिया ओ कोविड नियमों का पालन करते हुवे गिरफ्तारी ओ जप्ती की कार्यवाही की गईं ।उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।आरोपी से पूछताछ करने पर गांजा का अवैध तस्कर करते हुए धन लाभ अर्जित करने बोलेरो ट्रक के डेल के नीचे छुपा कर उड़ीसा से मेरठ ले जाकर देश के विभिन्न स्थानों पर भेजना बताये ।। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी कवर्धा बीआर मंडावी एवं थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक केके वासनिक के निर्देशन में चौकी प्रभारी दशरंगपुर उप निरीक्षक बृजेश सिंहा के नेतृत्व में स,उ,नि रुपेंद्र सिंह प्रधान आरक्षक 27 सतीश चंद्रवंशी आरक्षक 120 हेमंत चंद्रवंशी आरक्षक 772 विजय चंद्रवंशी आरक्षक 478 भानुप्रसाद साहू के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

Related Articles

Back to top button