जशपुर जिला

शिक्षा:सीख परियोजना के विस्तार के लिए 84 संकुलों का किया चयन

  • जिला प्रशासन और यूनीसेफ के सहयोग से दुलदुला में हो रही संचालित

सीख परियोजना जिले के तीन ब्लाॅकों में संचालित की जाएंगी। इसके लिए 84 संकुलों का चयन किया गया है। इसमें दुलदुला की 19 संकुल, कुनकुरी की 30 और फरसाबहार की 35 शामिल हैं। सोमवार को कलेक्टर महादेव कावरे को यूनीसेफ के जिला समन्वयक जयंत लकड़ा ने सीख कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में 2019 से सीख कार्यक्रम जिला प्रशासन यूनिसेफ के सहयोग से चलाया जा रहा है। सीख कार्यक्रम का उद्देश्य प्राथमिक स्कूल के सभी बच्चों को निरंतर सीखने में सहायता करना है। घर और समुदाय में बच्चों के लिए रोचक तरीके से सीखने के अवसर देना है।

बच्चों के लिए सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को आनंददायक बनाना है, बच्चों और पालकों को खेल के माध्यम से मनो-सामाजिक सहायता देना है। सीख टीम द्वारा आडियो-विडियो साझा की जाती है। जिला, ब्लॉक एवं सीएससी टीम के साथ सीएससी अपने-अपने संबंधित शिक्षक, पालक व वालंटियर वाट्सग्रुप में इसको साझा करते हैं। ये ऑडियो और विडियो सप्ताह में तीन दिन आती है। भाषा सोमवार, गणित बुधवार, खेल और विज्ञान शुक्रवार निर्धारित किया गया है।

वालंटियर और पालक द्वारा मिलकर इन गतिविधियों का बच्चों के साथ किया जाता है साथ ही समय-समय पर फोन व डिजिटल फाॅर्म के द्वारा फीडबैक लिया जाता है। कलेक्टर महादेव कावरे ने सीख कार्यक्रम के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों में सीख कार्यक्रम छोटे बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जुड़ने के लिए सार्थक प्रयास किया जा है। उन्होंने कहा कि सीख कार्यक्रम से बच्चों को अनके गतिविधियों में शामिल करके उनका बौद्धिक विकास करें।

छह डिपो से फ्री पुस्तकें बंटेगी 21 जुलाई से
स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी अशासकीय गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों की मांग पर छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा सीधे डिपो से पुस्तकें वितरित करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए अशासकीय विद्यालयों को कक्षा पहली से दसवीं तक हिन्दी और अंग्रेजी माध्यमों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के छह स्थायी पुस्तक भण्डार- रायपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और अंबिकापुर से किया जाएगा।

पाठ्य पुस्तकों का वितरण रविवार और अन्य शासकीय अवकाश के दिनों में भी होगा। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार निगम के डिपो से जिले के विकासखण्डों में स्कूलों को पुस्तक 21 जुलाई से बंटना शुरू होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने अशासकीय स्कूलों को पुस्तक उपलब्ध कराने की विकासखण्डवार कार्ययोजना, डिपो प्रभारियों के नाम व मोबाइल नम्बर की जानकारी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है।

Related Articles

Back to top button