अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मरायपुर जिला

ज्वलेरी दुकान से नगदी समेत करोड़ों के जेवरात चोरो ने किया पार…

रायपुर 19 जुलाई 2021। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सदर बाजार के नाहटा काम्पलेक्स स्थित नगीना जेम्स शो रूम से लगभग दो करोड़ रुपए से अधिक के हीरे-जवाहरात और चार लाख रुपए नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शो-रूम शनिवार को बंद करके कारोबारी रवाना हो गए थे। सोमवार को खुलने पर ये मामला सामने आ गया है। बताया गया है कि चोर डायमंड के खुले पैकेट नग-नगीने जवाहरात के साथ चार लाख रुपए कैश और ग्राहकों के आर्डर का माल भी ले भागा है।

मामले में शोरूम का एक नाैकर संदिग्ध माना जा रहा है, वह करीब डेढ़ माह पहले काम पर लगा था। वह राजस्थान का निवासी बताया गया है । वारदात सामने आने के बाद से उसका मोबाईल बंद है और वह गायब है। बताया गया है कि इस नाैकर के हाथ में शोरूम की चाबियों का गुच्छा आया था। अनुमान है कि वह ताला खोलकर माल ले भागा। फिलहाल शोरूम संचालक सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाने पंहुचे हैं।

Related Articles

Back to top button