नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

दुर्ग/19 जुलाई 2021/ एसपी प्रशांत अग्रवाल (भापुसे) पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में संजय ध्रुव (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग एवं विवेक शुक्ला (रापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बढ़ते गंभीर अपराधों पर नियंत्रण व अंकुश लगाने हेतु क्षेत्र में लगातार त्वरित कार्यवाही कर धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है थाना प्रभारी मोहन नगर बृजेश कृशवाहा के नेतृत्व में कार्यवाही किया जा रहा है इसी क्रम में 13 मार्च 2020 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिक साली जो 12 मार्च 2020 के सुबह 8.45 बजे बिना बताये घर से कही चली गई है। की रिपोर्ट पर गुम इंसान पर अपराध क्रमांक 106 / 2020धारा 363 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपी एवं पीडिता का लगातार पता तलाश किया जा रहा था कि विवेचना दौरान प्रकरण के पीड़िता को 18 जुलाई 2021 को बरामद कर परिजन के सुपुर्द किया गया पीडिता का कथन लिया गया जो आरोपी जयदेव सोनी पिता गोरख लाल सोनी उम्र 26 साल तितुरडीह नयापारा थाना मोहन नगर जिला दुर्ग द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाना और शारीरिक शोषण किया जाना बताये जाने से प्रकरण में धारा 366,376 भादवि एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ा गया । प्रकरण के आरोपी जयदेव सोनी को 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार कर भेजा गया है।



