जांजगीर-चाम्पा जिला

ट्रेन के सामने कूदा प्रेमी जोड़ा:लड़के की मौत, लड़के की तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

शनिवार सुबह 6.30 बजे जांजगीर के डभरा से आए प्रेमी जोड़े ने भूपदेवपुर में मुरारीपाली के नजदीक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। युवक की मौत हो गई, वहीं लड़की को गंभीर हेड इंजुरी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस शाम तक दोनों की शिनाख्त करा पाई। भूपदेवपुर थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि सुबह 7.15 बजे रेलवे अफसरों से एक लड़का और लड़की के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की सूचना मिली। पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। यहां रेलपांतों के बीच युवक का धड़ मिला।

वहीं पटरी से थोड़ी दूर लड़की अचेत अवस्था में मिली। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस से लड़की को अस्पताल भिजवाया। दोपहर तक पुलिस मृतक और घायल युवती की पहचान नहीं करा पाई। इसके बाद घटनास्थल से थोड़ी दूर बाइक खड़ी होने का पता चला। उसे सुराग लगा और शाम को दोनों की पहचान हो पाई।

खुदकुशी करने वाला युवक जांजगीर डभरा थाने के भजपुर गांव का भूपेंद्र निषाद (23) है । वहीं घायल युवती का नाम पूनम निषाद (18) है। समाचार लिखे जाने तक युवती को होश नहीं आया था। डॉक्टरों ने हेड इंजुरी के बाद कान से खून निकलने की बात कही, बताया, उसकी हालत गंभीर है।

Related Articles

Back to top button