अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिला
शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..

17 जुलाई 2021| पुलिस अधीक्षक के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के ऊपर घटित अपराधों की रोकथाम एवं तत्काल संज्ञान लेने के आदेश पर अति पुलिस अधीक्षक शहर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सुपेला के द्वारा विवेचना कर सुपेला पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका के विरुद्ध घटित बलात्कार के मामले तत्काल कार्यवाही करते हुये|
आरोपी विक्की साहनी के विरुद्ध थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 546/2021 धारा 363,366,376, ताहि 6 पास्को एक्ट अपराध कायम किया गया। आरोपी विक्की साहनी द्वारा पीडिता को बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती बलात्कार किया गया। आरोपी की पता तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर 16 जुलाई 2021 को न्यायिक रिमाण्ड पर आरोपी को जेल भेजा गया हैं|



