अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापामार कार्यवाही, 20 लीटर कच्ची शराब किया गया जप्त

16 जुलाई 2021| पाटन क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी हैं| घोरारी से दो और असोगा से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं | सुबह सुबह एसडीओपी पाटन, थाना प्रभारी पाटन व थाना रानीतराई की संयुक्त टीम ने छापा मारा कार्यवाही करते हुए शराब बनाने में प्रयोग किए जा रहे सभी बर्तनों को जप्त किया हैं तथा 7 जगहो पर हांडी में चढ़ाए गए लगभग 200 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया गया|  मौके से तुरंत बनाई गई लगभग 20 लीटर कच्ची शराब को जप्त किया गया हैं|

थाना रानीतराई पुलिस द्वारा घोरारी व असोगा से शराब बनाकर बेचते हुए आरोपी (1) ओमप्रकाश मार्कण्डेय पिता स्व. बेनीराम उम्र 25 साल, निवासी घोरारी अपराध क्रमांक- 174/21 धारा 34(1) आबकारी एक्ट (2) गंगू राम मार्कण्डेय पिता सुखराम उम्र 31 साल, ग्राम- घोरारी अपराध क्रमांक- 175/21, धारा 34(1) आबकारी एक्ट (3) प्रफुल्ल टंडन पिता गोवर्धन उम्र 26, ग्राम- अशोगा अपराध क्रमांक- 173/21, धारा 34(1)  आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर तीन आरोपियों को जेल भेजा गया हैं|

Related Articles

Back to top button