अपना जिलाकोरबा जिलाछत्तीसगढ़ विशेष

कोरोना को लेकर लिया गया फैसला….इस दिन रहेगा कंप्लीट लॉकडाउन…. दुकानें अब इतने बजे तक ही खुलेंगी…. देखें आदेश..

13 जुलाई 2021| छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कोरबा  कलेक्टर रानू साहू द्वारा आदेश जारी किया गया है इसमें कहा गया है कि कोरबा में साप्तहिक बंदी अब मंगलवार को होगी। यानी कि सभी बाजार और दुकानें इसी दिन बंद रहेंगे। यह आदेश आज से ही जारी कर दिया गया है। प्रशासन की चैंबर ऑफ कार्मस एंड इंडस्ट्रीज, नागरिक संघर्ष समिति, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के साथ हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।

अभी तक जिले में सभी बाजार अलग-अलग दिन बंद होते थे। अब इसे मंगलवार कर दिया गया है। इसमें कोरबा नगर निगम सहित दीपक नगर पालिका परिषद, कटघोरा परिषद, छुरी, पाली नगर पंचायत के सभी बाजार शामिल हैं। वहीं दुकानों के खोलने का समय सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक ही रहेगा।

कोरबा कलेक्टर रानू साहू ने जारी आदेश में कहा है कि कोरबा  28 जून 2021 एवं आदेश क्रमांक/ 8062 / सां.लि./ 2021 कोरबा 29 जून 2021 द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30, 34 सहपठित एपिडेमिक एक्ट, 1897 यथासंशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला कोरबा में आम जनता के आवागमन एवं अन्य सार्वजनिक गतिविधियों पर आगामी आदेश पर्यन्त युक्तियुक्त प्रतिबंध अधिरोपित किये गये है।

कोरबा कलेक्टर रानू साहू द्वारा जारी किये गए आदेश में आगे कहा गया है कि जिला चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज कोरबा के सदस्यों के साथ हुई बैठक में सर्व सम्मति से लिए गए निर्णयानुसार कोरबा जिला के नगरीय निकाय क्षेत्रांतर्गत सभी प्रकार की स्थायी एवं अस्थायी दुकानें पूर्व की भांति सप्ताहिक अवकाश के रूप में मंगलवार को बंद रहेगी, शेष अन्य अति आवश्यक सेवाएं उक्त अवकाश दिवस को पूर्व की भांति कोविड प्रोटोकॉल के तहत् निर्धारित समयानुसार संचालित रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Related Articles

Back to top button