अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

पुलिस द्वारा चंद घण्टों में पकड़ा गया चोरी का आरोपी

12 जुलाई 2021/ प्रार्थी आशीष यादव पिता अशोक यादव निवासी बेलदार पारा दुर्ग द्वारा 10 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 8 जुलाई 2021 के शाम करीबन 3:30 बजे यह पारख ज्वेलरी दुकान के सामने अपनी मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक CG 24 J 9690 चेसिस MBLJAR038H9F28248 इंजिन नं JAOSEGH9F32467 कीमती 30,000 रुपये को खड़ी कर पारख ज्वेलरी दुकान में काम करने चला गया घर जाने के समय करीब 8:00 बजे वापस आकर देखा तो मोटर सायकल नहीं था किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था कि रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 608/21 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया। कार्यवाही दौरान संदेह के आधार पर आरोपी सिद्धार्थ खाण्डेकर पिता दिलीप खाण्डेकर उम्र 20 वर्ष निवासी आर्य नगर,गजानंद मंदिर के पास मोहन नगर दुर्ग से पूछताछ किया गया जो उस घटना को घटना स्थल सदर से उक्त मोटर सायकल चोरी करना तथा अपने घर में छिपाकर रखना बताया मेमोरण्डम के आधार पर आरोपी से चोरी किए मोटर सायकल बरामद कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, राजेश बागडे सिटी कोतवाली दुर्ग, सहायक उप निरीक्षक पुरन दास एवं पेट्रोलिंग स्टाफ का योगदान उल्लेखनीय रहा

Related Articles

Back to top button