जशपुर जिला

कलेक्टर ने मृतक के परिवार से मुलाकात की:कलेक्टर मृतक पिछरू राम के घर में परिजन से मिले, घटना के संबंध में ली जानकारी

कलेक्टर महादेव कावरे ने आज जशपुर के ग्राम पंचायत जबला के आश्रित ग्राम बिरलाकोना में मृतक पिछरू राम के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मृतक के पुत्र फूलचंद से घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। सरपंच ने मृतक की अंतिम क्रियाकर्म के लिए श्रद्धाजंलि योजना के तहत मृतक के परिवार को 2000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी।

Related Articles

Back to top button