आत्मदाह मामले में परिवार से मिले बीजेपी नेता:बीजेपी नेता नंदकुमार साय ने एएसपी से मिलकर कहा-पूरे मामले की गंभीरता से करें जांच

पुसौर में एक किशोरी द्वारा आत्मदाह किए जाने के मामले में पीड़ित परिवार ने बीजेपी नेता नंदकुमार साय से मुलाकात की। नंदकुमार साय ने एएसपी अभिषेक वर्मा से बात कर मामले की दोबारा जांच कर परिवार को न्याय दिलाने के लिए कहा। पीड़ित परिवार के अनुसार वे 7 महीनों से न्याय पाने के लिए भटक रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है।
घटना पुसौर के औरदा की है। 13 दिसंबर की रात नाबालिग की जलने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच की। इसे आत्महत्या बताया गया और कुछ दिनों बाद अपचारी बालक को जेल भेज दिया। कुछ दिन में ही उसकी जमानत हो गई। मामले को पुलिस आत्महत्या मानकर ही चल रही थी।
परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी को जलाकर मारा गया है। परिवार ने कई सारे प्वाइंट पर शक जाहिर किया है। परिवार ने पुसौर पहुंचे नंदकुमार साय से मुलाकात की। बीजेपी नेता नंदकुमार साय परिवार को अपने साथ रायगढ़ ले आए।
जिन्हें सर्किट हाउस में रखकर परिवार के सामने ही एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा को मुलाकात उनसे बातचीत की। एएसपी ने मामले में दोबारा सभी पहलुओं पर जांच करने पर हामी भरी है। परिवार ने बीजेपी नेता के सामने ही 7 महीनों में पुलिस द्वारा लगातार उन्हें नजरअंदाज किए जाने। पुसौर थानेदार द्वारा भगाए जाने की बात भी कही।
फरवरी में चश्मदीद के साथ डीजीपी से मिला था परिवार
फरवरी में नाबालिग का पिता घटना के एक चश्मदीद राजकुमार साव को लेकर पहुंचा था। गवाह ने डीजीपी से मुलाकात कर घटना को देखने की बात कही थी। पीड़ित ने बताया था कि उसने एक लड़की पर कुछ लोगों द्वारा तेल छिड़कते हुए देखा था। यहां पर नाबालिग द्वारा आग लगाते देखे जाने की बात कही थी।



