अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

नाबालिक लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया 24 घंटे में गिरफ्तार

9 जूलाई 2021/ दुर्ग पुलिस के द्वारा महिला एवं बालिकाओं से सम्बंधित घटित अपराध के निराकरण एवं तत्काल कार्यवाही किए जाने के अभियान के तहत 8 जुलाई 2021 को प्रार्थी के द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान चौकी प्रभारी लिटिया सेमरिया उप निरी.सोमेश सिंह बघेल हम.स्टाफ आर. 822 चंद्रभान बर्रे म. आर. 767 कल्पना ठाकुर अपहृता को 24 घंटे के अंदर बरामद कर आरोपी युवराज सिन्हा पिता मोहन लाल सिन्हा उम्र 23 वर्ष बफत रेंगाकठेरा थाना लालबाग़ जिला राजनाँदगाँव के द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के प्रकरण में अपराध क्रमांक 125/21 धारा 363,366 भादवि के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है ।

Related Articles

Back to top button