अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषस्थानीय समाचार

एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन पर जुआ एवं सट्टा पर ताबड़तोड़ कार्यवाही,एक लाख से अधिक रुपए किया गये जप्त

 

 

 

 

 

 

7 जुलाई 2021/ दुर्ग जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन पर थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआ एवं अवैध व्यापार के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में 6 जुलाई 2021 को सूचना प्राप्त होने पर अलग – अलग स्थानों में कुछ लोगों द्वारा सट्टा खिलाया जा रहा है एवं जुआ भी खेला जा रहा है।

जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारीगण के नेतृत्व में मुखबीर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस की टीम द्वारा क्षेत्र के अलग– अलग स्थानों में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुये कुल 69 प्रकरण दर्ज कर, 69 आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके कब्जे से नगदी 1,01,531/- रूपये जप्त कर थाना जामुल, अमलेश्वर एवं चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुरानी भिलाई, खुर्सीपार,छावनी, सुपेला, भिलाई भट्टी, भिलाई नगर, दुर्ग, मोहन नगर, वैशाली नगर, उतई, नंदनी, बोरी, चौकी पदमनाभपुर, अंजोरा, स्मृति नगर में अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। सट्टा, जुआ खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध दुर्ग पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button