भूपेश सरकार की वादा खिलाफी को घर घर पहुचाने का कार्य : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे कबीरधाम को मजबूत करने पर हुई चर्चा
सदस्यता अभियान व खेत चलो अभियान की होगी शुरुआत – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे
कवर्धा – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) कबीरधाम का जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय कवर्धा में किया गया जिसमें मुख्य रूप से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के राजनांदगांव लोकसभा प्रभारी जय प्रकाश लोधी प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज सिंह, अजित जोगी छात्र मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी उपस्थित हुए ।जनता कांग्रेस कबीरधाम के जिला अध्यक्ष सुनिल केशरवानी ने कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमो के सम्बंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओ में उत्साह का संचार किया साथ ही भविष्य में पार्टी के कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी दी,पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए रणनीति तैयार की गई, जिला अध्यक्ष में पार्टी और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी कार्यकर्तओं को सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
साथ ही कार्यकर्ताओं को लोकसभा प्रभारी जय प्रकाश लोध ने सम्बोधित करते हुए प्रदेश की भूपेश सरकार की वादा खिलाफी को घर घर पहुचाने के लिए आह्वाहन किया साथ ही जनता को आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सरकार बनाने के लिए संकल्पित किया।
वही प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने पार्टी को मजबूत करने का निर्देश देतें हुए प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी की बात कही और अजित जोगी छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने भी सभा को संबोधित करते हुए सदस्यों का उत्सावर्धन करते हुए पार्टी को आगे ले जाने की बात कही।
केशरवानी ने बताया कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे कबीरधाम में अभी तो महिलाओं ने हाथ थामा है आने वाले समय मे भूपेश सरकार के वादाखिलाफी से लड़ने के लिए हजारों लाखों की तादाद में जनता अपने अधिकार पाने के लिए एक मात्र छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का हाथ थामेगी।हिमांशु महोबे ,केवल चन्द्रवंशी, वसीम सिद्दीकी, टिंकू जैन, गणेश पात्रे,लालचंद साहू , महेश डिंडोरे ,कृष्णकुमार परस्ते, दिलीप सोनी, दिनेश झरिया, मो इशाक,दलीचंद ओगरे , आकाश डहरिया, रंजीत वर्मा, हीरो जांगड़े, आफताब खान, खिलेशकान्त दोहरे, चेतन वर्मा, ईश्वरी साहू, रफीक खान,शिवगायकवाड़ ,नारायण साहू ,लिखन साहू ,वचन दास , सुखचंद अहिलेश्वर, अनिल निर्मलकर ,अतुल राज, लक्ष्मी झरिया, पिंकी झरिया, कांति जायसवाल, सपना झरिया, जगदीश बंजारे, अजय चन्द्रवंशी, नीलेश सोनी, विक्रांत मानिकपुरी , कपिल चन्द्रवंशी, प्रेम सिन्हा, विजय कुमार, संदीप धुर्वे, अयान सिद्दीकी, राहुल चन्द्रवंशी, पुरषोत्तम साहू इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।



