राजनांदगांव जिला

प्रेमी जोड़े ने डोंगरगढ़ के लॉज में की खुदकुशी:दोनों शादीशुदा और बच्चे भी, पति-पत्नी बताकर लॉज में कमरा लिया था, पिछले पांच साल से चल रहा था प्रेम संबंध

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में पहुना लॉज में गुरुवार को प्रेम प्रसंग के चलते महिला व पुरुष ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। दोनों ही विवाहित थे। महिला के दो बेटे और पुरुष का एक बेटा है। घटना की शिकायत पर डोंगरगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
कमरे का दरवाजा अंदर से था बंद
जिले के डोंगरगढ़ के पहुना लॉज में गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे सनसनी फैल गई, जब कमरा नंबर पांच का दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला। फिर उसके बाद वहां रुकने वाले को मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। लॉज के स्टाफ ने अनहोनी की आशंका को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। डोंगरगढ़ पुलिस ने मास्टर चाबी से दरवाजा खोला तो अंदर महिला व पुरुष को पंखे पर फंदा लगाकर फांसी पर झूलते पाया। जिसके बाद परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया, उनके आने के बाद शवों को नीचे उतारा गया।

दोनों के शव को नीचे उतार कर फिर आगे की कार्रवाई की गई।
दोनों के शव को नीचे उतार कर फिर आगे की कार्रवाई की गई।

पांच साल से दोनों के बीच चल रहा था प्रेम संबंध पुलिस ने बताया कि गौतम नगर स्ट्रीट 20 खुर्सीपार निवासी भिलाई के मुकेश कुमार (36 वर्ष) और गंडई निवासी लक्ष्मी देवांगन (25 वर्ष) ने बुधवार की देर शाम डोंगरगढ़ के पहुना लॉज में कमरा लिया। उन्होंने अपने आप को पति-पत्नी बताया और बाकायदा आधार कार्ड भी जमा करा दिया। डोंगरगढ़ थाना प्रभारी एलेक्जेंडर किरो ने बताया कि लक्ष्मी देवांगन का पति खुर्सीपार में परिवार समेत काम करने आया था। इस दौरान मुकेश का लक्ष्मी से प्रेम हो गया। इसकी जानकारी परिजनों को लगने के बाद पति परिवार के साथ गंडई चला गया। जिससे मुकेश और लक्ष्मी की मुलाकात का सिलसिला बंद हो गया था। लेकिन इन दोनों के बातचीत का सिलसिला बंद नहीं हुआ था, दोनों अकसर फोन पर बाते किया करते थे। बहरहाल पूरे मामले की विवेचना की जा रही है, आगे तो तथ्य निकलकर आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button