अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मबिलासपुर जिला

तालाब के पास मिला युवती का शव,गला घोंटकर युवती की हत्या

 

 

 

बिलासपुर 1 जुलाई । तोरवा क्षेत्र के ग्राम महमंद में बुधवार की सुबह युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती के गले में बिजली का तार बंधा हुआ था। वहीं, उसके मुंह में पत्ते ठूंसे गए थे। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। महमंद में ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ले रही है।

तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि तोरवा क्षेत्र निवासी दुर्गा साहू(19) निजी संस्थान में काम करती थी। घरेलू काम होने के कारण वह बीते चार दिनों से अपने काम पर नहीं जा रही थी। बुधवार की सुबह 10 बजे वह शौच के लिए तालाब की ओर गई थी। इसके बाद वह देर तक घर नहीं लौटी। उसके परिजन आसपास उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच दोपहर दो बजे किसी ने तालाब के पास युवती का शव देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर तोरवा पुलिस भी आ गई।

युवती के गले में बिजली का तार बंधा था। वहीं, उसके नीचे का कपड़ा उतरा हुआ था। हत्यारों ने युवती के मुंह में पत्ते ठूंस दिए थे। चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में मारपीट के निशान मिले। घटना की सूचना पर एएसपी सिटी उमेश कश्यप, सीएसपी कोतवाली निमेष बरैया भी पहुंच गए। वहीं, फोरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। सर्च डाग से पुलिस को विशेष सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने आसपास के तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है।

दुष्कर्म की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा स्पष्ट

युवती सुबह 10 बजे अपने घर से शौच के लिए निकली थी। इसके चार घंटे बाद तालाब के किनारे सुनसान जगह पर उसकी लाश मिली है। इससे पुलिस को दुष्कर्म की आशंका है। एएसपी उमेश कश्यप ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला स्पष्ट होगा।

 

Related Articles

Back to top button