अवैध सट्टा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

30/06/21/दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के नेतृत्व में लगातार अवैध कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 30/06/2021 को थाना दुर्ग क्षेत्र के गया नगर एवं आपापुरा दुर्ग में नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेमारी की कार्रवाई की गई आपपुरा दुर्ग में 6 सट्टेबाजों को नकदी रकम 28,400 रुपए के साथ तथा गया नगर दुर्ग में तीन आरोपियों को नकदी रकम 13,700 रूपये के साथ सट्टा खिलाते पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 का जुआ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही थाना दुर्ग से की जा रही है। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में आरक्षक जावेद खान , प्रदीप सिंह , फारुख खान , धीरेंद्र यादव, चित्रसेन साहू की भूमिका रही।
घटनास्थल आपापुरा दुर्ग — १ सुरेखा ढीमर पति रमेश ढीमर उम्र 30 साल निवासी आपापुरा
२ शुगुन ढीमर पिता शंकरलाल ढीमर उम्र 30 साल निवासी आपापूरा
३ विमला सपहा पति स्वर्गीय रामरतन उम्र 40 साल निवासी आपापूरा
४ भूषण साहू पिता अमर सिंह साहू उम्र 55 साल
५ राम कुमार पिता दुर्जन गोड उम्र 55 साल निवासी पिपरछेड़ी
६ अनिल कुमार बारले पति प्रहलाद राम बाली उम्र 39 निवासी गुप्सीडीह
घटनास्थल गया नगर दुर्ग
१ ओम प्रकाश निषाद पिता धनवार निषाद उम्र 40 साल निवासी ग्राम मालूद बिलौदी दुर्ग
२ रमाकांत गुप्ता पिता स्वर्गीय श्री सिद्ध गोपाल उम्र 52 साल निवासी गया नगर दुर्ग
३ राजेंद्र शर्मा पिता एस सी शर्मा उम्र 58 साल निवासी मठपारा दुर्ग
टोटल जब्ती की गई रकम ₹42,100 रुपए।




