आदिवासी महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले सरपंच पर कार्रवाई की मांग, महिला ने थाने में की लिखित शिकायत


कबीरधाम जिले में एक आदिवासी महिला के साथ दुर्व्यवहार करने व अभद्र गलियां देने के खिलाफ में भाजपा महिला मोर्चा कबीरधाम एवं भाजपा रणवीरपुर मंडल एवं भाजपा सहसपुर लोहरा मंडल के सदस्यों द्वारा आज सहसपुर लोहरा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सरपंच पर कार्रवाई की मांग की गई।

विदित हो कि पीड़िता आदिवासी महिला बेदवती खुसरो द्वारा जमुनिया सरपंच इदरिस खान द्वारा ग्राम दैहान में नंदी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई थी। जिसके बाद जमुनिया सरपंच द्वारा 19 जून को आदिवासी महिला को जबरन ग्राम सभा की बैठक में बुलाया गया जहाँ जमुनिया सरपंच ने उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए उसे जाती सूचक टिपण्णी कर अभद्र गलियां दी गई। सरपंच द्वारा आदिवासी महिला बेदवती को अपमानित किये जाने के बाद उन्होंने इसकी लिखित शिकायत कवर्धा पुलिस अधीक्षक के समीप की गई थी, जिसके बाद भी सरपंच पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
शिकायत के बाद भी सरपंच पर कार्रवाई नहीं होने से उसके हौसले बुलंद हो गए और जमुनिया सरपंच बार-बार महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा और उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जातिगत टिपण्णी गई। जिसके बाद बेदवती ने आज सहसपुर लोहरा थाने में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री भावना बोहरा व महिला मोर्चा कबीरधाम जिले की महिलाओं एवं भाजपा रणवीरपुर मंडल एवं लोहरा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ जाकर थाना प्रभारी के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कर जमुनिया सरपंच के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति भावना बोहरा ने कहा कि आदिवासी महिला के साथ सरपंच द्वारा किया गया दुर्व्यवहार अशोभनीय है। एक जनप्रतिनिधि द्वारा आदिवासी महिला के साथ अभद्र व्यव्हार या आपत्तिजनक जनक एवं जातिगत टिपण्णी करना किसी भी प्रकार से नहीं सहा जाएगा। जमुनिया सरपंच ने जिस प्रकार बेदवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसकी अस्मिता को ठेंस पहुँचाया गया है उसका भाजपा महिला मोर्चा पुरजोर विरोध करती है और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करती है।
भावना बोहरा ने आगे कहा कि अपने पद का दुरूपयोग करते हुए और कानून को तक पर रखकर सरपंच द्वारा आदिवासी महिला को प्रताड़ित किया जाना अपराध है और हम बेदवती के साथ हुए अन्याय के विरोध में हैं। बेदवती को न्याय दिलाने के लिए महिला मोर्चा की सभी बहनें उनके साथ हैं और दोषी सरपंच पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हैं। एक महिला होने के नाते हम उनकी पीड़ा को समझते हैं। सरपंच द्वारा जिस प्रकार से दुर्व्यवहार और अभद्रता की गई है उससे आदिवासी महिला व आदिवासी समाज के आत्मसम्मान को बहुत ही ठेंस पहुंचा है और भाजपा महिला मोर्चा हर महिला के हित, सुरक्षा, सम्मान और अधिकार के लिए लड़ने व न्याय दिलाने के लिए हमेशा उनके साथ तत्परता से खड़ी है। इसी के सन्दर्भ में आज भाजपा महिला मोर्चा जिला कबीरधाम की बहनों एवं भाजपा रणवीरपुर एवं लोहरा मंडल के सदस्यों ने आदिवासी महिला के साथ उक्त सरपंच पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने बताया की आज सहसपुर लोहरा थाने में उक्त सरपंच के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और पीड़ित आदिवासी महिला का बयान दर्ज कर अगले दो दिनों में पुलिस प्रशासन द्वारा सरपंच के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया गया है। यदि आगामी दो दिनों में सरपंच के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो इसके खिलाफ वृहद स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर रोशन दुबे जिला मंत्री, राघवेन्द्र वर्मा मंडल अध्यक्ष रणवीरपुर, संतोष मिश्रा मंडल अध्यक्ष सहसपुर लोहारा, संजय पाण्डेय, किशन सोनी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, नीलकंठ बंजारे, शिव लहरे, श्रीमती रति ठाकुर पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, राजेन्द्र साहू, धरमपाल कौशिक मंडल महामंत्री, श्रीमती उषा साहू मंडल उपाध्यक्ष, नर्मदा साहू, युवराज ठाकुर, सुदर्शन कुम्भकार, तिलक सेन, राजू पारख, बसंत बोहरा, सन्तु मिश्रा, संतोष वैष्णव, श्रीमती दुर्गा वैष्णव, मीना पटेल,संतोष वैष्णव, ऋषभ वर्मा, टेकम मेरावी, गोपाल पटेल, कैलाश मिश्रा, कोमल सिंह राजपूत, लोकनाथ पाल, सुशील बघिया, राजू पटेल, शेष नारायण तिवारी, कोमल साहू, अविलाश श्रीवास्तव सहित भाजपा महिला मोर्चा कबीरधाम की महिलाएं व भाजपा रणवीरपुर एवं लोहरा मंडल के सदस्यगण एवं ग्राम जमुनिया के नागरिक गण उपस्थिति थे।



