अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

रायपुर में फिर से लॉकडाउन : रायपुर में नाइट कर्फ्यू का आदेश, रात 8 से सुबह 6 बजे तक रहेगी पाबंदी, निर्देश जारी

रायपुर 28 जून 2021: कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार थमने के बाद सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार रायपुर प्रशासन ने शहर को अनलॉक कर दिया है। लेकिन तीसरी लहर यानि डेल्टा प्लस वेरियंट को देखते हुए जिला प्रशासन ने नया निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश के अनुसार रायपुर रोजाना रात 8 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इस संबंध में रायपुर जिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी निर्देश के अनुसार स्कूल एवं कॉलेज विद्यार्थियों हेतु बंद रहेगें छात्रावास में केवल परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को आवास की अनुमति होगी। शासन से अनुमति प्राप्त समस्त परीक्षाओं एवं ऑनलाईन शिक्षा को छोड़कर सार्वजनिक रूप से संचालित कोचिंग क्लासेस एवं अन्य समस्त शैक्षणिक गतिविधियों बंद रहेगी।

सभी प्रकार की समा रैली. जुलूस, धरना प्रदर्शन तथा सामाजिक, राजनैतिक, खेल सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगें। प्रतिदिन रात्रि 08:00 बजे से प्राप्त: 00.00 बजे तक रात्रिकालीन लॉकडाउन लागू रहेगा। जिसके दौरान इस आदेश / राज्य शासन द्वारा अनुमति प्राप्त गतिविधियों एवं आपातकालीन आवागमन को छोड़कर अन्य समस्त सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button