अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

मिशन मुस्कान के तहत 4 वर्ष पूर्व से गुम हुई महिला को बच्ची सहित थाना छावनी पुलिस ने किया बरामद

भिलाई 23 जून|  पुलिस दवारा चालाये गए मिशन मुस्कान के तहत 4 वर्ष पूर्व से गुम हुई महिला को बच्ची सहित थाना छावनी पुलिस ने बरामद किया हैं| पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव,नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर एवं थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक गोपाल वैश्य के मार्गदर्शन पर मिशन मुस्कान के तहत थाना छावनी में प्रार्थिया सरोज बाई गायकवाड ने 12 जून को थाना हाजिर आकर अपनी लड़की कुमारी सोनम गायकवाड़ उम्र 16 वर्ष के गुमने के संबंध में तथा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण करने की आशंका पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी|

जिस पर थाना छावनी में अपराध क्रं 260/2017 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया | विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा लगातार अपहृता की पता तलाश हेतु प्रयास किया गया तथा अपहृता के भाई निलेश गायकवाड को विश्वास में लेकर अपहृता कुमारी सोनम कुर्रे पति उमेन्द्र कुर्रे उम्र 21 वर्ष निवासी जारा थाना पलारी जिला बलौदा बाजार की दस्तयाबी की गई जिसमे सोनम कुर्रे ने बताई कि वह 11 जून 2017 को घर से नाराज होकर अपने दादा-दादी के पास चली गई थी और घर से आने के संबंध में मां-बाप को बताने से मना कर दिया था| 18 साल उम्र होने पर दादा दादी ने सामूहिक विवाह में शादी करना तथा डेढ़ वर्ष की बच्ची होना बताई है तथा शादी से खुश रहना भी बताया हैं

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल वैश्य ,उनि नरेश कुमार सर्वा, प्रआर चेतन साहू,आरक्षक हेमंत साहू,नीतीश राजपूत, गुनीत निर्मलकर की भूमिका सराहनीय रही हैं|

 

 

Related Articles

Back to top button