अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

दुकान से मोबाइल फोन चोरी करने वाला आरोपी को छावनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई 23 जून 2021| पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं| पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल सैमसंग मॉडल जे2 कोर कीमत 7 हजार रुपये बरामद कर ली हैं| पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव,नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर एवं थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक गोपाल वैश्य के मार्गदर्शन पर थाना छावनी क्षेत्र में चोरी घटना हो रही की रोकथाम हेतु टीम गठित की गई थी|कि 21 जून को प्रार्थी रमेश कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके पिता जवाहर लाल गुप्ता के दुकान में एक अज्ञात लड़का आया और उनसे पैसा मांगने लगा | प्रार्थी के पिता के द्वारा चिल्लर पैसा नहीं है कह कर बोलने पर वह लड़का उनके दुकान के अंदर रखे काउंटर से मोबाइल फोन चोरी कर ले गया था|

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 317/2021 धारा 379 भादवी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था| मुखबिर से मिली जानकारी एवं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में जांच किया गया |तो पता चला कि अंबेडकर नगर,केम्प-1,पटेल डेयरी के पीछे भिलाई का रहने वाला राजेश कुमार पिता खुलवंत सिंह उम्र 39 वर्ष प्रार्थी का मोबाइल फोन चोरी कर ले गया है उसी दौरान पेट्रोलिंग की मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजेश को पकड़ा| जिससे पूछताछ करने पर गुप्ता पशु आहार केम्प-1 पानी टंकी के सामने दुकान से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया आरोपी से मोबाइल जप्त कर जेल भेज दिया गया है|

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल वैश्य,प्रआर चेतन साहू,आरक्षक गुनीत कुमार निर्मलकर,नितिन सिंह,हेमंत साहू तथा ध्रुव नारायण चंद्राकर की सराहनीय भूमिका रही |

 

Related Articles

Back to top button