कबीरधाम विशेषसियासत

जवाब दो भुपेश बघेल, ढाई साल में आपने जनता के लिए क्या किया : गोपाल साहू पूर्व जिला भाजपा महामंत्री

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आवाहन पर एवं भारतीय जनता पार्टी जिला कबीरधाम के निर्देशानुसार कुकदुर मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र पोलमी भेड़ागढ़ में बैठक प्रभारी गोपाल साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं श्रीमती दीपा धुर्वे महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष व जनपद सदस्य द्वारा बैठक कर राज्य सरकार के ढाई साल पूर्ण होने के बावजूद स्वयं के किए गए किसी भी घोषणाओं को पूर्ण कर पाने में विफल रही साथ ही वायदे के विपरीत तानाशाही और अराजकता पूर्ण शासन के विरुद्ध प्रभारी ने सभा को संबोधित करते हुए सारी बातें बताई और वादाखिलाफी इस नीति को जन जन तक पहुंचाने की सभासदों से अपील भी की ।
तत्पश्चात् बैठक प्रभारी से ग्रामीण जनों द्वारा सड़क रोजगार गारंटी एवं आवास संबंधी समस्याओं से गरीब परिवार के लोग नराजगी जताई ।
इसके बाद भारतीय जनता पार्टी एवं भारत माता की जयघोष के नारे के साथ बैठक संपन्न हुआ
अंत में संतोष श्रीवास मंडल महामंत्री द्वारा बैठक में उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किये।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से बैठक प्रभारी गोपाल साहू के साथ श्रीमती दीपा धुर्वे महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष व जनपद सदस्य संतोष श्रीवास महामंत्री मंडल कुकदुर रामप्रसाद बघेल मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा पंचराम पड़वार महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा चंद्र नायक वरिष्ठ कार्यकर्ता मन्ना नायक किसान मोर्चा सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सालिक राम करायत भागवत पड़वार महेश धुर्वे करण मरावी तिरथ राम बघेल परदेसी राम बघेल पुरुषोत्तम बघेल नंद लाल सोनवानी गणेश राम पड़वार गंगाराम धुर्वे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button