कबीरधाम विशेषधर्मस्वास्थ्य

कोरोना से जंग में हमारे फ्रंटलाइन वॉरियर्स का योगदान अतुलनीय : भावना बोहरा

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री भावना बोहरा ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

1000 से अधिक कबीरधाम ज़िले के कोरोना योद्धाओं का होगा सम्मान

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले के कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं भावना सामाजिक संस्थान के सदस्यों के साथ भावना बोहरा ने ग्राम पिपरिया, मरका, रवेली, इन्दोरी एवं बम्हनी व आस-पास के ग्रामों में लगभग 100 से अधिक चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अस्पताल के कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके सेवाभाव व कोरोना संक्रमण के दौरान किये गए अतुलनीय कार्य के लिए आभार प्रकट किया। भावना बोहरा ने बताया कि 12 जून से 18 जून तक कबीरधाम जिले के क्षेत्र क्रमांक 12 अंतर्गत 65 ग्रामों के स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लगभग 1000 चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अस्पताल के अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। विगत वर्ष भी भावना बोहरा द्वारा जिले के 65 ग्रामों के लगभग 1000 से अधिक कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया था।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति भावना बोहरा ने कहा कि हम सलाम करते है उन स्वास्थकर्मियों का जिन्होंने कोरोना संकटकाल में हमे सुरक्षित रखा है। आज उनकी वजह से हम अपने घरो में स्वस्थ और सुरक्षित है। हमे भी एक अच्छे नागरिक की तरह इस संकटकाल से मुक्त होने के लिए निर्देशों का पालन करना चाहिए ताकि हम और हमारे आस पास के लोग सुरक्षित रहे और सुकून से जिए। जिस प्रकार से हमारे कोरोना योद्धाओं ने कोरोना संक्रमण की विकट परिस्थिति में अपनी जान की परवाह न करते हुए हमारी सुरक्षा के लिए दिन-रात अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन किया ऐसे में हमारा भी दायित्व बनता है कि हम उनकी मेहनत का सम्मान करते हुए कोरोना से बचने के लिए जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि हमारे कबीरधाम जिले में भी कई कोरोना वारियर्स हैं जिन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान लगातार अपनी सेवाएं दी और जिलेवासियों की सुरक्षा व सेवा के लिए निडर व निःस्वार्थ भाव से कार्य किया है। उनके इस सेवा कार्य और अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा के लिए हम सदैव ऋणी रहेंगे। हमारी स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सेवा देने वाले स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी लोगों का सम्मान कर हम उनके द्वारा किये गए अतुलनीय कार्य को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने का एक प्रयास किया है जिसमें जिलेवासियों की जनभागीदारी भी हमें मिल रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि हमारे इस प्रयास से उन सभी कोरोना योद्धाओं का आत्मबल एवं मनोबल बढ़ेगा जो दिन-रात हमारे व हमारे परिवार की सुरक्षा के लिए निरंतर अपनी सेवा दे रहें हैं।

भावना बोहरा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान हुए लॉकडाउन में जब हम सभी अपने घरों में सुरक्षित थे तब कबीरधाम जिले के हमारे चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारी, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए हमारी सेवा व सुरक्षा के लिए मुस्तैदी से कार्य किया ताकि हम अपने परिवार के साथ सुरक्षित रह सकें। ऐसे में एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हमारा भी यह दायित्व बनता है कि हम उनकी इस सेवाभाव का सम्मान करें। मैं सभी से अपील भी करती हूं कि शासन व प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का हम सभी कड़ाई से पालन करें एवं सामाजिक दूरी तथा मास्क का उपयोग जरूर करें।

इस अवसर पर शिव कुमार चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष पिपरिया, राघवेंद्र वर्मा मंडल अध्यक्ष रणवीरपुर, घुरवा राम साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष कवर्धा, विक्की अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत पिपरिया, नीतीश चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा पिपरिया, लोकेश साहू नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत पिपरिया,रोशन दुबे ज़िला मंत्री, संजय साहू पूर्वा जनपद अध्यक्ष लोहरा, बसंत शर्मा, धरमपाल कौशिक, सुदर्शन कुम्भकार,भूपेंद्र मिश्रा, बाबूलाल चंद्राकर, मनोज राजपूत, ध्रुवदत्त दुबे, राजू पारख, बसंत बोहरा, संतोष वैष्णव, झगराम साहू, कमलकांत नाविक, राजेन्द्र गुप्ता, रामकुमार केशरी, मयंक, सूर्याश, दिनेश, मनोज, ईश्वरी धुर्वे, रामसिंग, मुनिराम, उज्ज्वल, बलुक, महेतरु कश्यप, गणेश, शेशनारायण अग्रवाल, मनोज साहू, सत्यम अग्रवाल सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं भावना सामाजिक संस्थान के सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button