छत्तीसगढ़ विशेषप्रदेश

मछलियों की वंश वृद्धि:16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित

जिले में वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) को दृष्टिगत रखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक बंद ऋतु (क्लोज सीजन) घोषित किया गया है। सहायक संचालक मछलीपालन ने बताया कि इस दौरान प्रदेश के समस्त छोटी-बड़ी नदियों, नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदियों में जिन पर छोटे या बड़े सिंचाई के तालाब जलाशय निर्मित किए गए या किए जा रहे केज कल्चर के अतिरिक्त सभी प्रकार के मत्स्याखेट 16 जून से 15 अगस्त तक पूर्णत: निषिद्ध रहेंगे।

इस नियमों का उल्लंघन करने पर एक वर्ष का कारावास अथवा 10 हजार रुपए का जुर्माना या दोनों हो सकता है। केवल छोटे तालाब या अन्य जल स्त्रोत जिनका संबंध किसी नदी नाले से नहीं है के अतिरिक्त जलाशयों में किए जा रहे केज कल्चर में लागू नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button