अपना जिलाकबीरधाम विशेषकारोबारछत्तीसगढ़ विशेष

शासन प्रशासन नींद में,धान बीज को मूल्य से अधिक दर पर बेचा जा रहा है : किसान बन्धु

कृषि केन्द्र दुकानदारो की मनमानी पर किसान परेशान

कवर्धा, 1 जून 2021/ छत्तीसगढ़ सरकार किसान के लिए अनेको योजना तैयार किया है जिससे किसान भाई को आसानी से कम दाम पर और सही समय पर बीज मिल सके लेकिन कवर्धा जिले में जाने माने मंत्री मोहम्मद अकबर के क्षेत्र कवर्धा जिला में सैकड़ो कृषि केंद्र दुकान शहर से लेकर गाँव में खुले हुए हैं ताकि सभी किसानों को अनाज सही समय पर और सही दाम पर मिल सके,लेकिन दुकानदार ने तो किसानों को खुले आम जनता को लूटना सुरु कर दिया है धान खरीदी का सीजन शुरू होते ही किसान भाइयो को अनाप शनाप रेट पर धान खरीदी करना मजबूरी बन गई हैं साथ ही ग्राहकों को दुकान दार सामग्री का बिल भी नही देते , एक प्रकार से देखा जाए तो लाखो रुपये की GST चोरी का मामला भी बनता है,हर दुकानों पर एक ही किस्म की धान की कीमत अलग अलग है जिससे किसानों को भारी मात्रा में आर्थिक रूप से क्षति पहुंचाई जा रही हैं सिर्फ और सिर्फ दुकान संचालक की वजह से और शासन की कमजोरी के कारण, क्यो की खाद्यय विभाग द्वारा समय समय पर जाँच नही करते जिसके चलते परेशानी है, तो फिर जिम्मेदार कौन ? । किसानों ने शासन प्रशासन से मांग कर रही है कि ऐसे कृषि दुकान संचालन पर कार्यवाही कर दुकान को सील कर दंडात्मक कार्यवाही किया जाए।

Related Articles

Back to top button