खेलप्रदेश

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष..भारतीय नागरिकों को आर्थिक सहायता मिले,कोरोना से हुई मृत्यु

एन्टी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा ओमकार गुप्ता ने एक बयान जारी कर ऐसे भारतीय नागरिकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निवेदन किया है जिनके काम धन्धे, व्यापार सब चौपट हो गये हैं। डाo ओमकार गुप्ता ने कहा है कि इस कोरोना महामारी ने मध्यम वर्ग के चाहे व्यापारी हों चाहे प्राईवेट नौकरी पेशे वाले व्यक्ति हों, सभी के रोजगार छीन लिये हैं। मध्यम वर्गीय परिवार जिनकी न तो सरकारी नौकरी है न ही प्राईवेट नौकरी है और न ही कोई व्यवसाय ही बचा है, ऐसे भारतीय नागरिकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का दायित्व केन्द्र सरकार के साथ साथ प्रदेश की सरकारों का भी है। प्रदेशों की सरकारों से निवेदन है कि मध्यम वर्गीय परिवार वालों के बिजली के बिल, बच्चों के स्कूल की फीस, लोन की किश्तों पर ब्याज की उगाही, और भी समबन्धित उगाही पर राहत दी जाये। महामारी जैसे कोविड -19, ब्लैक फंगस आदि के कारण हुई मौतों को दुर्घटना (एक्सीडेंट) में होने वाली मौतों के समान माना जाये जिससे कोरोना और ब्लैक फंगस से हुई मौतौं को दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिल सके। इस आपदा के समय में सभी जरूरत मन्दो की किसी न किसी रूप में सहायता पहुंचाने की कोशिशें सभी राज्यों की सरकारों और केन्द्र की सरकार को करनी चाहिए। डाo ओमकार गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष एन्टी करप्शन मूवमेंट भारत

Related Articles

Back to top button