अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषस्वास्थ्य

जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर यशवंत कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करी वर्चुअल बातचीत

20 मई को छत्तीसगढ़ के पांच कलेक्टरों से मोदी ने करी बातचीत, जांजगीर कलेक्टर ने जिले में वैक्सीनेशन की कमी से टीकाकरण कार्य प्रभावित होने की भी कही बात

शक्ति- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 मई को पूरे देश भर के चुनिंदा 05 कलेक्टरों से वर्चुअल बातचीत की गई, जिसमें वर्तमान कोविड-19 के संक्रमण को लेकर प्रशासनिक तैयारियों एवं अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई, जिसमें जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर यशवंत कुमार से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुई बातचीत के दौरान कलेक्टर यशवंत कुमार ने कोविड-19 प्रबंधन के संबंध में चर्चा करते हुए एवं नवाचार से प्रधानमंत्री को अवगत कराया, तथा यशवंत कुमार ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले में वर्तमान में ऑक्सीजन बेड एवं सामान्य बेडो की पर्याप्त व्यवस्थाएं उपलब्ध है, तथा जिले के उद्योगों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संस्थाओं का कोविड-19 संक्रमण के उपचार और व्यवस्थाओं में सकारात्मक सहयोग मिल रहा है, तथा जांजगीर-चांपा जिले में कोविड-19 की पॉजीटिविटी रेट जो पूर्व में 30% था वह वर्तमान में घटकर 14% हो गया है, तथा जांजगीर-चांपा जिले में कोविड-19 संक्रमण के प्रति आम लोगों की जागरूकता काफी देखी जा रही है, एवं कई ग्राम पंचायतों में तो जनप्रतिनिधियों ने संक्रमण को देखते हुए अपने गांव की सीमाओं एवं पहुंच मार्गों को भी बंद कर दिया है, ताकि संक्रमण पर नियंत्रण किया जा सके, प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा के दौरान जांजगीर चांपा कलेक्टर यशवंत कुमार ने जिले में कोविड-19 टीकाकरण वैक्सीनेशन की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जांजगीर-चांपा जिले में फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में जिले के स्वास्थ विभाग के सभी कर्मचारियों का टीकाकरण कार्य पूरा कर लिया गया है, एवं 18 प्लस तथा 45 प्लस के लोगों का टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है, एवं जिले में समय-समय पर वैक्सीनेशन की कमी के चलते टीकाकरण का कार्य बाधित भी हो रहा है,तथा इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी से जांजगीर कलेक्टर की हुई वर्चुअल चर्चा के दौरान वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई तथा प्रदेश के केवल 5 जिलाधीशो की ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वर्चुअल चर्चा हुई तथा चर्चा के बाद जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर यशवंत कुमार ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रधानमंत्री से मोदी से हुई चर्चा के बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी

Related Articles

Back to top button