रेमडेक्सीन इंजेक्शन के कालाबजारी करने वाला आरोपी गिफ्तार।

थाना छावनी, जिला दुर्ग
दिनांक 13.05.2021 को औषधि निरीक्षक श्री वृजलाल सिंह एवं औषधि निरीक्षक ईश्वरी प्रसाद सिंह के द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति रेमडेक्सीन इंजेक्शन की कालाबजारी करने के लिये घूम रहा है। उक्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी छावनी गोपाल वैश्य के साथ में छावनी पेट्रोलिंग टीम प्रधान आरक्षक जसपाल, आरक्षक जीत नारायण, धर्मेंद्र सिंह की टीम सिविल ड्रेस में तैयार कर। औषधि टीम के साथ संयुक्त रूप से संबंधित रेमडेक्सीन इंजेक्शन बिक्रीकर्ता व्यकि फोन के माध्यम से बसंत टाकीज छावनी के पास इंजेक्शन लेने के लिये बुलाया गया। व्यक्ति के आने पर संयुक्त टीम के द्वारा पकड़ा गया जो कि सलमान पिता करामत अली उम्र 28 साल पता नया तालाब जामुल भिलाई के पास से 06. नग रेमडेक्सीन इंजेक्शन को बरामद किया गया औषधि विभाग के द्वारा आरोपियों के विरूद्ध ड्रग एवं कास्मेटिक एक्ट की धारा 18 (सी) के तहत कार्यवाही की गयी है। दुसरा आरोपी जावेद उर्फ उमर खान पिता अनवर खान उम्र 25 साल पता मठपारा, जामुल, वार्ड नं 1, थाना जामुल, जिला दुर्ग का घटना दिनांक से फरार था। आरोपी जावेद उर्फ उमर खान हरेन्द्र सिंह नाथ (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दुर्ग) के न्यायालय में आत्मसर्पण किया गया। आरोपी को दिनाक 18/05/2021 को माननीय न्यायालय के अनुमति से गिरफ्तार कर घटना में उपयोग किये गये वाहन, मोबाइल सिम जप्त करने हेतु पुलिस रिमाण्ड लिया गया है।




