राहतभरी खबर : कोविशील्ड की 3 लाख 50 हजार डोज पहुंची रायपुर

वैक्सीनेशन की कमी के बीच राहतभरी खबर सामने आ रही है. छत्तीसगढ़ के लिए रायपुर एयरपोर्ट पर वैक्सीन की बड़ी खेप पहुँच चुकी है. इस बार राज्य सरकार के कोटे कीकोविशील्ड की 3 लाख 50 हजार डोज आई है. 18 से 44 साल वालों के लिए यह वैक्सीन वितरित होगी.
रायपुर. वैक्सीनेशन की कमी के बीच राहतभरी खबर सामने आ रही है. छत्तीसगढ़ के लिए रायपुर एयरपोर्ट पर वैक्सीन की बड़ी खेप पहुँच चुकी है. इस बार राज्य सरकार के कोटे कीकोविशील्ड की 3 लाख 50 हजार डोज आई है. 18 से 44 साल वालों के लिए यह वैक्सीन वितरित होगी. बता दें कि देश के दूसरे राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है. प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने इसके लिए 50 लाख वैक्सीन का ऑर्डर दिया है. लोगों को यह टीका मुफ्त लगाया जाएगा. बघेल सरकार ने देश की दो बड़ी कंपनियों सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को वैक्सीन का ऑर्डर दिया है. बीते दिनों सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक दाेनों कंपनियों से 25-25 लाख डोज मंगाया जा रहा है. सीरम इंस्टीट्यूट के कोविशील्ड के मुकाबले भारत बायोटेक की कोवैक्सीन महंगी है. इसलिए राज्य सरकार कोवैक्सीन का ऑर्डर देने से बच रही थी. लेकिन एक ही कंपनी को ऑर्डर देने से सरकार उस पर पूरी तरह निर्भर हो जाती. इससे बचने के लिए दोनों कंपनियों को ऑर्डर देने का फैसला किया गया.



