प्रदेश

शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान:दो हफ्ते के अंदर होगा सभी शिक्षाकर्मियों के बकाए वेतन का भुगतान, अल्पसंख्यक विद्यालयों और मदरसों में भुगतान ईद से पहले

बिहार में सभी शिक्षाकर्मियों के बकाए वेतन का भुगतान अगले दो सप्ताह के अंदर हो जाएगा। वहीं अल्पसंख्यक विद्यालयों और मदरसों में भुगतान ईद-उल फित्र से पहले करना का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ संस्कृत शिक्षण संस्थानों के वेतन और पेंशन की राशि भी आवंटित की गई है। यह जानकारी बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने दी है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लगातार बंदी और लॉकडाउन की स्थिति में सभी विभागों के कर्मी परेशान हैं। अधिकतर विभाग के कर्मचारी और अधिकारी कोरोना के शिकार हुए हैं और कई की मौत भी हो चुकी है। ऐसी परिस्थिति के बावजूद शिक्षा विभाग वेतन के भुगतान के लिए वित्त विभाग से सहमति प्राप्त कर वेतन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है।

राज्य की निधि से राशि जारी करनी पड़ी

विपक्ष केन्द्र पर लगातार बिहार की अनदेखी का आरोप लगा रहा है। लोकसभा चुनाव में बहुमत के बावजूद NDA सरकार का रवैया ऐसा है। अब समग्र शिक्षा की राशि केन्द्र सरकार से प्राप्त नहीं होने पर इस श्रेणी के शिक्षकों को राज्य की निधि से राशि जारी करनी पड़ी है।

भास्कर संघ की मांग को प्रमुखता से सामने लाया था

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक विद्यालयों के अलावा विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों के वेतन भुगतान की राशि की स्वीकृति का आदेश दिया जा चुका है। इससे पहले बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने आरोप लगाया था कि राज्य 2 लाख 56 हजार 896 नियोजित शिक्षकों और 15000 उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए जिनका समग्र शिक्षा अभियान (SSA) मद से वेतन का भुगतान होता है, का आवंटन नहीं किया गया है। इन शिक्षकों का 3 से 4 महीने का वेतन बकाया है। उनकी मांग को भास्कर ने प्रमुखता से उठाया था।

Related Articles

Back to top button