अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

लाकडाउन के दौरान नशे का कारोबारी चढ़ा पुलिस के हत्थे। अवैध रूप से ब्रिकी 3 कि.ग्रा. गांजा एवं 80 लीटर देशी शराब जप्त।

दुर्ग / प्रशांत ठाकुर (भापुसे) पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में संजय ध्रुव (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं विवेक शुक्ला (रापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में लगातार बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण व अंकुश हेतु क्षेत्र में लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी मोहन नगर बृजेश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यवाही किया जा रहा है। कि दिनांक 30/04/2021 को मिली मुखबीर सूचना कि रेलवे चालक परिचालक संयुक्त विश्राम गृह दुर्ग के पास कोई अज्ञात व्यक्ति दुर्ग पुरी ट्रेन से 3 बैग एवं दो थैला लेकर उतरा है। जिसके अंदर अबध मादक पदार्थ जैसा वस्तु है। जो ले जाने के लिए साधन का इंतजार करते खडा है। कि जानकरी प्राप्ति पश्चात उक्त जानकारी को वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराते हुए। रेड एवं वैधानिक कार्यवाही हेतू आवश्यक कीट सामग्री के साथ रवाना हुए मुखबीर के बताये अनुसार 3 बैग एवं दो थैला के साथ एक व्यक्ति खडा मिला। जिससे पूछताछ करने पर बैग में घरेलू सामान होना तथा अपना नाम गोकुल कुमार पिता • मैना कुमार उम्र 38 साल पता वार्ड क्रमांक 22 पुरानी शराब भटटी के पास तितुरडीह दुर्ग के पास का होना बताया। जिसकी विधिवत तलाशी ली गई जिसके कब्जे से देशी शराब एवं मादक पदार्थ गांजा रखना पाया गया। एवं किसी भी प्रकार का सामग्री रखने का कोई वैध कागजात प्रस्तुत नही किया गया। जिसके कब्जे से 3 कि.ग्रा. गांजा मादक पदार्थ किमती 30000 रूपये एवं देशी मदीरा कुल 445 प्लास्टीक पाउच प्रत्येक पाउच में 180 मि.ली. किमती 22,250 रूपये को कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफतार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 134 / 21 धारा 20 (ख) नारको एक्ट एवं 34( 2 ) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया। जाकर आरोपी को जुडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर के उप निरी. प्रमोद श्रीवास्तव, सउनि किरेन्द्र सिंह, प्र. आर. उत्तम सोनी, आर. ओमप्रकाश देशमुख, आर शकिल खान, आर. अरूण सिंह, आरक्षक जावेद क्रमांक 1544, प्रदीप क्रमांक 1508, धीरेन्द्र क्रमांक 421, चित्रसेन साहू क्रमांक 145 एवं फारूख क्रमांक 1514 की मुख्य भूमिका रहीं।

शराब जप्त किमत।
52,250 रूपये
आरोपी न्यायिक रिमाड पर।

Related Articles

Back to top button