अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषराजनांदगांव जिलासियासत

सोसल मीडिया से छेड़छाड़: पूर्व विधायक अशोक साहू की फोटो में एडिट का मामला,BJP ने की कार्यवाही की मांग

‘अकबर भाई जिंदाबाद लिख कर सोसल मीडिया में किया वायरल”

April 29, 2021 

कवर्धा,29अप्रैल 2021।  छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के पूर्व विधायक अशोक साहू की फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है. साथ ही कूटरचना कर उल्टा सीधा कर सोशल मीडिया पर अपमानजनक प्रचार किया जा रहा है. इसी के खिलाफ कवर्धा के बीजेपी नेताओं ने पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज कराई है.

दरअसल, छत्तीसगढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव के समय की फ़ोटो में अकबर भाई जिन्दाबाद लिख कर पुर्व विधायक अशोक साहू की फ़ोटो में एडिटर कर सोसल मीडिया फेसबुक पेज में वायरल किया गया है। लगातार गलत तरीके से सोसल मीडिया प्लेटफार्म पर bjp के नेताओं पर कर रहे वायरल की सूचना एवं रिपोर्ट दर्ज की मांग कर रहे है ।

पुलिस अधीक्षक में शिकायत दर्ज के आवेदन दिया है।

आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई

इस दौरान भाजपा के कवर्धा जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर,पूर्व विधायक अशोक साहू, उपाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, सुरेश दुबे, पहुंचे थे. जहां सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है.

Related Articles

Back to top button