अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषधर्मस्वास्थ्य
पूर्व CM रमन ने मोदी-शाह को लिखा पत्र, साधु-साध्वियों का बिना परिचय पत्र के वैक्सीन लगवाने किया आग्रह

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने जैन समाज के 10 हज़ार साधु-साध्वियों को वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया है. डाक्टर सिंह ने कहा है कि जैन समाज के साधु-साध्वी का कोई स्थाई निवास नहीं होता. आधार कार्ड, बैंक खाता या मतदाता परिचय पत्र नहीं होता है. वैक्सीन लगाने परिचय पत्र अनिवार्य है. इसलिए वैक्सीनेशन में ये छूट रहे हैं.



