कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशसियासतस्थानीय समाचारस्वास्थ्य

प्रदेश स्तर से बूथ स्तर तक जागो भूपेश जागो अभियान,एक दिवसीय धरना प्रदर्शन:भाजपाइयों ने की

कोरोना से अगर जनता की जान जा रही है तो सिर्फ भूपेश सरकार की लापरवाहियों और इनके नापाक इरादों के कारण–अनिल सिंह जिला भाजपा अध्यक्ष

जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह

जिला और मंडलो एवं बूथ स्तर पर जागो भूपेश जागो गुंजा ?

रायपुर राजधानी से पुर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने की विरोध प्रदर्शन
सांसद सन्तोष पांडे

कवर्धा, 24 अप्रैल 2021/ छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तरीय भाजपाई ने घर घर धरना प्रदर्शन किया गया। जैसा कि विदित है, प्रदेश मे कोरोना संक्रमण के वर्तमान परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इस महामारी से निपटने मे पूरी तरह विफल हो चुकी है । लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच मौत के आंकड़े अब डराने लगे है । एक ओर टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट मे यह सरकार फिसड्डी साबित हो रही है तो वही दूसरी ओर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण अस्पताल मे बिस्तर और ऑक्सीजन, जांच किट की कमी, जरूरी दवाओं की कमी से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की विफलता को जनता के बीच ले जाने का कार्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश के साथ किया।
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश भर के कार्यकर्ता ने अपना विरोध दर्ज फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप,टेलीग्राम के माध्यम से शासन और प्रशासन को अपना जीवन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस की भूपेश बघेल की भारी संख्या में लोगों ने घर बैठे विरोध प्रदर्शन किया ताकि सरकार अपनी गलतियों को सुधार कर सके ।
पार्टी के अलावा आम जनता ने भी बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता दिखाई
दोपहर 2.00 बजे से 5 बजे तक कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हाथों में तख्ती लेकर अपने घरों के दरवाजे पर धरना प्रदर्शन में बैठे रहे।

जिला भाजपा महामंत्री क्रांति गुप्ता
पूर्व विधायक मोती राम चंद्रवंशी
राम कृष्ण साहू जिला पंचायत सदस्य

Related Articles

Back to top button