ट्रैफिक पुलिस एवं निगम की संयुक्त कार्रवाई, मास्क नहीं लगाने एव लॉकडॉन का उल्लंघ करने वालों से रोक-रोक कर लिया गया जुर्माना

08.04.2021/ दुर्ग यातायात पुलिस एंव निगम की मोबाईल टीम ने आज मास्क नहीं लगाने वालों तथा बिना ई पास, लॉकडॉन का उल्लंघन करने वालों पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इरफान खान निवासी गिरधारी नगर दुर्ग, उमेश कुमार ग्राम मोहलाई दुर्ग, लॉकडॉन का पालन नहीं किया। नया पारा चौक दुर्ग, से जुर्माना वसूल किया गया। जिन्होंने मास्क नहीं लगाया इन वाहनों से दस्तावेज की प्रमुखता से जांच की गई। आज प्रातः से ही संयुक्त अभियान चलाया गया। कलेक्टर एवं निगम आयुक्त के निर्देश पर आज प्रमुख चौक चौराहा पर मास्क नहीं लगाने वालों का निरीक्षण करते हुये कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
निगम की कार्रवाई में पुलिस प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है। दरअसल जुर्माना की कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालक अपना धौंस दिखाने का प्रयास करते है। कार्रवाई से बचने का प्रयास करते है वहीं कुछ चालक वाहनों की रफतार बढ़ाकर निकलने की कोशिश करते है। अब ऐसे वाहन चालको के वाहन नंबर नोट कर उन पर जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है। नया पारा चौक, चंडीमंदिर चौक से 2 लोगो से 1,000 जुर्माना वसूल किया गया।





