बेरोजगार युवको को नौकरी लगाने के नाम पर लाखों का धोखाधडी करने वाला आरोपी कौन हैं जानिए..

एक लाख नब्बे हजार नौकरी लगाने के नाम पर ठगी
कोतवाली पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन 01 मोटरसाइकिल तथा 1000 रुपए नगद किया जप्त।
कबीरधाम कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को जिले में धोखाधड़ी कर आम जनता से ठगी कर बेरोजगारों को गुमराह कर परिवार जन से लाखों रुपए नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने जैसे अपराध को अंजाम देने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के आरोपियों पर अंकुश लगाकर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने कहा गया है इसी तारतम्य में थाना कोतवाली में प्रार्थी मीनूराम साहू पिता अनुज राम साहू साकिन दौजरी के द्वारा लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि अंशुमान गुप्ता पिता सतीष गुप्ता साकिन छिरपानी कालोनी कवर्धा के द्वारा हम बेरोजगारो को एटीएम में गार्ड की नौकरी, कलेक्ट्रेट में चपरासी की नौकरी एवं पीडब्लूडी विभाग में टाईम किपर के नौकरी लगाने के नाम पर मीनूराम साहू , रोहित यादव , सुनिल साहू , मनोज साहू , दुर्गेश , मिथलेश कौशिक , अश्वनी कौशिक से कुल 190000 रूपया लेकर धोखाधड़ी करने के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 222/2021 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये एवं बेरोजगारो को ठगी करने जैसे मामले की सूचना पर तत्काल एक्शन लेते हुए कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सोम के द्वारा पुलिस कप्तान शलभ कुमार सिन्हा को अवगत कराया गया जिनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक बी.आर. मंडावी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोम के द्वारा कोतवाली में टीम गठित कर आरोपियों का पता तलाश प्रारंभ किया गया आरोपियों के द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना हो गई है के भय से शहर छोड़कर भागने के फिराक में था, जिन्हें कोतवाली टीम द्वारा 23 मार्च 2021 को आरोपी अंशुमान गुप्ता से घटना में प्रयुक्त मोबाईल, मोटर सायकल एवं नगद रकम 1000 रूपये को जप्त कर आरोपी अंशुमान गुप्ता पिता सतीष कुमार गुप्ता उम्र 40 वर्ष साल जी – श्याम नगर अशोका कालेज के सामने कबीरधाम को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में द्वारिका देशलहरे, कौशल साहू , राजकुमार चंद्रवंशी , उपेन्द्र सिंह ठाकुर , भरत नाथ योगी का सराहनीय योगदान रहा है।



