कबीरधाम विशेषजुर्मस्थानीय समाचार

पुलिस चौकी की कार्यवाही,सट्टा पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार

सट्टा खिलाते 01 आरोपी गिरफ्तार जप्त नगदी रकम 1060 रुपए ,02 नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन,

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक बी.आर.मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक HQ पनिक राम कूजूर के पर्यवेक्षण में एवं निरीक्षक मुकेश सोम थाना प्रभारी कोतवाली कवर्धा तथा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवरतन कश्यप के कुशल नेतृत्व में दिनांक 12.03.21 को दौरान जुर्म जरायम पतासाजी की मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम बंदौरा में आम जगह पर बसंत कौशिक पिता दुखुराम उम्र 25 के द्वारा अंको पर रुपए पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन लाभ अर्जित कर रहा है की की सूचना पर रेड कार्यवाही किया। मौके पर आरोपी सट्टा पट्टी लिखते पकड़े जिनके कब्जे से कुल नगदी रकम 1060 रुपये, 02 नग सट्टा पट्टी, डॉट पेन को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से अपराध क्रमांक 00/21 धारा 4 (क) सट्टा एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही ,सहायक उपनिरीक्षक राम भजन सिन्हा ,आरक्षक शेष नारायण सिन्हा सैनिक बरवे का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button